A2Z सभी खबर सभी जिले की

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम किया वृक्षारोपण


संवाददाता प्रदीप चौहान
दिल्ली
आज दिल्ली के मदनपुर खादर वेस्ट में श्री ब्रह्म सिंह जी निगम पार्षद एवं पूर्व प्रत्याशी और चैयरपर्सन सेंट्रल ज़ोन श्रीमती योगिता सिंह जी ने डिस्ट्रिक्ट पार्क, सरिता विहार में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पौधे को माँ के प्रेम की तरह सींचना भी है।
हमें फल के साथ-साथ कीमती लकड़ियां व ऑक्सीजन देते हैं इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि कम से कम एक व्यक्ति एक एक वृक्ष को लगाएं और उन्हें बड़े होने तक सुरक्षा प्रदान करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष लगाना जरूरी है। वृक्ष लगाने के साथ ही लोगों को संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अभियान के तहत मदनपुर खादर वेस्ट मंडल के अली विहार में
मंडल अध्यक्ष योगेश भाटी जी के उनके साथियों निशांत वर्मा,सुशील सिंह, निलंबर झा,अमित आदि साथियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया
इस अभियान के माध्यम से मातृत्व को हरियाली के रूप में एक सजीव श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें एक पेड़ को माँ के नाम समर्पित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। फलदार वृक्षों का रोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए न केवल छांव और फल प्रदान करेगा, बल्कि मातृत्व की ममता और संरक्षण की भावना को भी जीवंत बनाए रखेगा।

यह पहल न केवल पर्यावरण संवर्धन की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि समाज को माँ के प्रति आभार व्यक्त करने का एक सृजनात्मक माध्यम भी प्रस्तुत करती है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button