A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबलिया

12 साल के लड़के की निर्मम हत्या

मौके पर SP बलिया पहुँचे

पंकज मास्टर(अखंड भारत न्यूज)





बलिया इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है जिले में इस समय एक 12 वर्ष के लड़के की निर्मम हत्या हो गयी है l  बैरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोला शिवनराय निवासी एक युवक की निर्मम हत्या मनबढ़ बदमाशों ने धारदार हथियार से कर दी। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। उधर, युवक की हत्या से ग्रामीणों में गम के साथ गुस्सा है। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

बताया जा रहा है कि टोला शिवनराय निवासी गोलू यादव पुत्र हरेंद्र यादव तेरहवी कार्यक्रम में शामिल होने गया था, जहां से रात करीब एक बजे घर लौट रहा था। रास्ते में गिरोहबंद बदमाशों ने किसी बात को लेकर गोलू की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गोलू यादव पुत्र हरेंद्र यादव (टोला सिवान राय, जो NH31 के पास है) रात्रि में तेरहवीं के कार्यक्रम से वापस आ रहा था तो रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों के बीच कहा सुनी हो गयी। इस दौरान गोलू यादव को चाकू मार कर हत्या कर दी गयी है।

पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई। फिल्ड युनिट घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। कुछ अभियुक्तों की प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से पहचान हो गयी है। अन्य की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गयी हैं। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। लोगो को समझा बुझा कर शान्त करा दिया गया है। लॉ एण्ड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।

 

Related Articles

 

 

 

 





 

Back to top button
error: Content is protected !!