A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज मनाया जाएगा माता मंजेश्वरी का जन्मोत्सव

अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी

 

लखीमपुर खीरी मझगईं

Related Articles

आज मनाया जाएगा माता मंजेश्वरी देवी जी का भव्य वार्षिकोत्सव

बतातें चलें मंझगई स्थित माता देवी मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां पलिया व आसपास क्षेत्र के अलावा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी बड़ी संख्या में भक्त पूजन-अर्चन के लिए आते हैं। मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला के चलते भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है।

मंझगई कस्बे में एक क्षत्रिय परिवार में 12 जून सन 1972 को मंजेश्वरी देवी का जन्म हुआ था। इनके माता-पिता मदारी सिंह व पवन कुमारी ने बड़े ही प्यार-दुलार से बिटिया को पालना शुरू किया। अल्प अवस्था में ही उनके द्वारा तमाम चमत्कार लोगों को देखने को मिले। जब वे 12 वर्ष की हुईं तो उन्होंने अन्न-जल त्याग कर समाधि ले ली थी उन्होंने 26 जुलाई सन 1996 को अपने शरीर को त्याग दिया। उसके बाद से ही यहां पर भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। वर्तमान में यहां एक भव्य चार मंजिला मंदिर का निर्माण जापानी मॉडल पर किया गया है

हर वर्ष 12 जून को माता मंजेश्वरी देवी का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसमें भव्य जागरण, शोभायात्रा और भंडारा होता है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!