
जगदलपुर। संभागीय प्रकोष्ट शासकीय अधिकारी कर्मचारी मानिकपुरी पनका पनिका समाज प्रकोष्ठ के द्वारा आगामी आठ जून को सामाजिक प्रतिभाओ को सम्मानित करने के लिये प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।
समाज के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ट के प्रदेश समन्वयक तुलादास मानिकपुरी ने बताया
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
कि पनका पनिका समाज प्रकोष्ठ के द्वारा ऐसे प्रतिभागी जो शिक्षा, खेल, सामाजिक क्षेत्र सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओ का प्रतिवर्ष सम्मान करते आई है। इस वर्ष भी एसे प्रतिभाओ को सम्मानित किया जायेगा। आगामी आठ जून को कांकेर शहर के बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित होंगे। मानिकपुरी पनका पनिका समाज के उपरोक्त क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओ से आवश्यक दस्तावेज के पदाधिकारियों के पास जमा करने क़ी अपील क़ी गई है। साथ ही बस्तर सम्भाग भर के सामाजिक पदाधिकारी गण,सामाजिक अधिकारी कर्मचारी एवं सामाजिक जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने क़ी अपील क़ी है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संभागीय समन्वयक संतोष दास मानिकपुरी,गुरु दास मानिकपुरी,समस्त जिला समन्वयक राजेंद्र दास,शंकर दास,येमन दास,काशीनाथ, प्रेम दास,उमेंद्र दास,डीडी बघेल,खिलावन, बीडी मानिकपुरी, श्रीमती पुष्पा देवी मानिकपुरी एवं समस्त सामाजिक बच्चे पालक उपस्थित रहेंगे।
