A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़महासमुंद

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शर्मा के हाथों महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शर्मा के हाथों महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

महासमुन्द। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने महासमुंद जिला संगठन में काफी अहम बदलाव किया है और काफी सुलझे हुए वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शर्मा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है , विगत कुछ वर्षों से रूपकुमारी चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर बनी हुई थी जिन्हें भाजपा ने महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। अब आगामी लोकसभा चुनाव में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व की काफी अहम भूमिका रहेगी। हम आपको बता दें कि ब्राह्मण समाज से जिलाध्यक्ष बनाकर भाजपा ने एक तरह से सवर्ण समाज को साधने की कोशिश की है।
संजय शर्मा ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 23 वर्ष की उम्र से की। 1992 को लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा बनकर कार सेवा में सरायपाली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर एक अलग पहचान बनाई। उनके नेतृत्व गुण को देखते हुए उन्हें 1992 को पहली बार उन्हें भाजयुमो सरायपाली मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नेतृत्व क्षमता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें सरायपाली भाजपा मंडल महामंत्री उसके बाद मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। उनका पद और कद दोनों बढ़ता ही गया और जिला महासमुन्द उपाध्यक्ष,फिर महामंत्री बनाया गया। नगर पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव संचालन में रणनीतिकार के तौर पर अहम् भूमिका निभाने के बाद आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय शर्मा युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं और भाजपा में एक सुलझे हुए प्रखर वक्ता और नेता है, उनके अध्यक्ष बनने पर युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने स्थानीय मीडिया को जारी एक वक्तव्य में कहा कि उन्हें पार्टी ने उम्मीद और विश्वास के साथ बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वे खरा उतरने की प्रयास करेंगे और अबकी बार 400 पार का नारा के साथ दुगुना उत्साह के साथ काम करेंगे । उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के प्रति व्यक्त की आभार जताया है तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, सांसद चुन्नीलाल साहू, जिले के भाजपा विधायक द्वय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी,भाजपा नेता शंकर अग्रवाल, पूनम चंद्राकर, डॉ विमल चोपड़ा, डॉ रमाकांत बाजपेई सहित भाजपाजनों का आभार व्यक्त किया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!