A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेखेल

चंडीगढ़: लॉरेंस गर्ल्स ने जीता टीम टाइटल

चंडीगढ़ : इंटर स्कूल कैरम चैंपियनशिप में लॉरेंस स्कूल ने गर्ल्स टाइटल हासिल किया। सेट स्टीफंस स्कूल में खेले राउंड रॉबिन मुकाबलों के बाद टीम लॉरेंस 6 अंक के साथ टॉप पर रही। गुरुकुल ग्लोबल स्कूल 4 अंक के साथ रनरअप रहा और टेंडर हार्ट को 2 अंक के बाद थर्ड स्टॉप मिला। लॉरेंस स्कूल ने टेंडर हार्ट को 3-0 से, गुरुकुल ग्लोबल को 2-1 से और सेंट स्टीफंस को 2-‎1 से हराया। वहीं गुरुकुल ग्लोबल ने सेंट स्टीफंस को 2-1 से और टेंडर हार्ट को 2-1 से हराया। टेंडर हार्ट ने सेंट स्टीफंस को 2-1 से शिकस्त दी। बॉयज टीम चैंपियनशिप में सेंट स्टीफंस स्कूल और गुरुकुल ग्लोबल स्कूल टीम की जीत जारी है। उन्होंने सेमीफाइनल का टिकट काट लिया है, जबकि गवर्नमेंट स्कूल -16 और लॉरेंस स्कूल को भी अंतिम 4 में जगह मिली। लॉरेंस स्कूल ने शिशु निकेतन को 3-0 से, सेंट स्टीफंस ने जीडी गोयनका को 3-0 से, गुरुकुल ग्लोबल ने टेंडर हार्ट को 3-0 से और गवर्नमेंट स्कूल -16 ने शिशु निकेतन को 2-1 से मात दी। वहीं टेंडर हार्ट ने जीडी गोयनका को 3-0 से, सेंट स्टीफंस स्कूल ने गुरुकुल ग्लोबल को 2-1 से, लॉरेंस स्कूल ने गवर्नमेंट स्कूल -16 को 2-1 से और सेंट स्टीफंस ने टेंडर हार्ट स्कूल को 2-1 से शिकस्त दी। मुकाबले शुक्रवार को भी जारी रहेंगे 

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!