
बुद्ध बिहार में डॉ. आंबेडकर जयंती पर धूमधाम शोभायात्रा
संवाददाता – महताब हुसैन
बारा कौशाम्बी। धम्म मित्र बुद्ध बिहार से अखिल भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बुद्ध बिहार स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत धम्म मित्र बुद्ध बिहार से हुई, जहाँ से “धम्म रत्न” नामक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पूरे उत्साह के साथ जाठी तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बौद्ध अनुयायियों ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान डॉ. आंबेडकर जी के आदर्शों और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके योगदान और उनके धम्म पथ को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने मिलकर सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन बौद्ध वंदना और सामूहिक धम्म चर्चा के साथ हुआ। आयोजकों ने इसे हर वर्ष और भी व्यापक रूप में मनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कौशाम्बी थाना पुलिस और एल आई यू की टीम मौजूद रही।