A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेश

मगध विश्व विद्यालय थाना अंतर्गत खज वती ग्राम के काजीचक मोड़ के पास एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारी गई।

दिनांक-01.07.2024 को शाम में 8 बजे के करीब मगध विश्वविद्यालय थाना को सूचना प्राप्त हुई खजबती गॉव के काजीचक मोड के पास एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मार दी गई है।
थानाध्यक्ष मगध विश्वविद्यालय थाना के द्वारा प्राप्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए तत्क्षण घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं उक्त व्यक्ति को ईलाज हेतु मगध मेडिकल हॉस्पिटल, गया भेजा गया है लेेकिन ईलाज के क्रम में उक्त व्यक्ति का मृृत्यु हो गया। मृृतक व्यक्ति नाम व पता शशिकांत कुमार उर्फ, पे0 अरूण प्रसाद गुप्ता, सा0 खजबती, थाना मगध विश्वविद्यालय, जिला गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया गया को घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित करते हुए उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष मगध विश्वविद्यालय, थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल तथा तकनीकी शाखा गया के पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया है। साथ ही डॉग स्क्वाड की टीम एवं एफ०एस०एल० की टीम को भी घटनास्थल के निरीक्षण के लिए भेजा गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान की जा रही है। जल्द ही उक्त कांड का उद्भेदन करते हुए घटना कारित करने में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में मगध विश्वविद्यालय थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!