A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

जमीनी विवाद को लेकर विपक्षीगणों से मारपीट

वादी की मौत

 

वादी रामदुलारे पुत्र माता प्रसाद निवासी कनकपुर थाना नवाबगंज द्वारा दिनांक 06.05.2024 को थाना नवाबगंज पर सूचना दी गयी कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षीगणों से मारपीट की घटना घटित हुई थी जिसमें जिसमें वादी को चोटे आयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 148/2024 धारा 323, 504, 506 भादवि बनाम राजेन्द्र आदि 04 नफर अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना उ0नि0 त्रियुगी प्रसाद शर्मा द्वारा की जा रही थी। इलाज के दौरान वादी रामदुलारे की मृत्यु हो गयी थी। जिसके आधार पर धारा 304 भादवि की बढोत्तरी की गयी थी। आज दिनांक 12.06.2024 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पायी गयी 02 वांछित अभियुक्ता-01. लक्ष्मी पत्नी लक्ष्मन, 02. सुनीता पुत्री राजेन्द्र को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्ता

01. लक्ष्मी पत्नी लक्ष्मन नि0 कनकपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

Related Articles

02. सुनीता पत्नी राजेन्द्र नि0 कनकपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0-148/24, धारा 304,323,504,506 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 त्रियुगी प्रसाद शर्मा।

02. हे0का0 सूर्यभान।

03. म0का0 नीलू सिंह।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!