A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

आर्मी ज्वाइन करने जा रहे युवक की मौत

भादरा/खचवाना(विनोद खन्ना)अज्ञात वाहन की टक्कर से आर्मी ज्वाइन करने जा रहे युवक की मौत -भादरा पुलिस थाना क्षेत्र में भादरा राजगढ़ मार्ग पर रविवार देर सांय अज्ञात वाहन की टक्कर से

कार सवार प्रदीप कुमार होटला ने दम तोड़ दिया। सीताराम पुत्र श्री भानी राम धानक ने मामला दर्ज करवाया कि रविवार शाम को अपनी कार से प्रदीप कुमार 22 वर्ष पुत्र श्री पप्पू राम धानक निवासी खचवाना सचिन प्रदीप को रेलवे स्टेशन सादूलपुर छोड़ने जा रहा था। प्रदीप कुमार आर्मी में ज्वाइन करने जा रहा था। कार से जब भनाई से थोड़ा आगे निकले तो आगे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने लापरवाही व

तेज गति से प्रदीप की कार को टक्कर मार दी। हाथों-हाथ कार पलट गई। जिससे प्रदीप को सिर कान नाक व अन्य शरीर को हिस्सों पर भंयकर चोटें लगी। ग्रामीणों ने प्रदीप व सचिन को भादरा राजकिय चिकित्सालय पहुंचाया। प्रदीप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। सीताराम की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

Related Articles
Show More
Back to top button