A2Z सभी खबर सभी जिले की

जयपुर में 6 स्कूलों को बम से उड़ाने के धमकी भरे मेल मिले।

रिपोर्टर, अशोक राय

जयपुर में आज 6 स्कूलों में उस समय अफरा तफरी मच गई जब किसी अज्ञात सोर्स से उन्हें बम से उड़ाने के धमकी भरे मेल मिले। इस घटना से स्कूल प्रशासन, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में भर का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए। विद्यार्थियों को विद्यालयों से बाहर निकाल कर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया है । पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रहा है। अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सुत्रों के अनुसार विद्याधर नगर स्थित महेश्वरी पब्लिक स्कूल समेत कुल 6 स्कूलों को ऐसे मेल प्राप्त हुए हैं। पुलिस टीमें पूर्ण रूप से अलर्ट दिखाई दे रही हैं।

पुलिस अधीक्षक बीजू जोसेफ जार्ज ने बताया है कि अज्ञात सोर्स से मिली मेल की पूर्ण जांच जारी है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!