A2Z सभी खबर सभी जिले कीकरौली

महेंद्र शर्मा “फ्लोरेंस नाइटिंगेल” पुरस्कार से सम्मानित

रिपोर्टर/अक्षय शर्मा

करौली –

करौली चौबे पाड़ा निवासी और वर्तमान में मंडरायल उप जिला चिकित्सालय में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के रूप नियुक्त महेंद्र शर्मा को आज जयपुर में राज्य स्तर पर फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फ्लोरेंस नाइटिंगेल को नर्सिंग का जनक माना जाता है और उनकी स्मृति में यह पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।करौली में जन्मे महेंद्र शर्मा को मिले इस सम्मान से पूरा शहर गौरवान्वित अनुभव कर रहा है।
चौबे पाड़े के टोंटा हनुमान मंदिर के पास स्व. राम किशोर शर्मा और द्रौपदी देवी के घर जन्मे महेंद्र बाल्यकाल से ही मेधावी छात्र रहे। उन्होंने नर्सिंग की ट्रेनिंग करने के बाद सिरोही में पहली नियुक्ति प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने पांच साल राज्य के प्रतिष्ठित सवाई मानसिंह अस्पताल में अपनी सेवाएं दी फिर अपनी माटी की पुकार पर करौली के मंडारायल में आ गए जहां उन्होंने लगभग इक्कीस वर्ष सेवा कार्य किया है। महेन्द्र शर्मा के हाथ में ऐसा जस है कि क्षेत्र में सब लोग उन्हें “डॉक साब ” कहकर पुकारते हैं। मानवीय गुणों से परिपूर्ण महेंद्र शर्मा में भी सेवा का ऐसा जुनून है कि रात के बारह बजे भी वे क्षेत्र के लोगों की सेवा को तत्पर रहते हैं।
कोरोना के कठिन काल में महेंद्र शर्मा की सेवाएं नाथद्वारा में रहीं। इस दौरान महेंद्र ने अपनी कर्मठता से वहां के लोगों और अधिकारियों का दिल जीत लिया।

Related Articles

इन्हीं उत्कृष्ट सेवाओं का परिणाम है कि महेंद्र शर्मा आज राज्य स्तर पर डॉ रवि प्रकाश और राकेश शर्मा जैसी हस्तियों के हाथों प्रतिष्ठित फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं।
महेंद्र शर्मा के सुपुत्र सिद्धार्थ वशिष्ठ भी डॉक्टर हैं।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!