A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमथुरा

मथुरा पहुंचीं गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह, बांकेबिहारी के किए दर्शन

मथुरा पहुंचीं गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह, बांकेबिहारी के किए दर्शन

मथुरा।वृदावन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह शनिवार को पहुंचीं। गोपनीय दौरे पर आईं सोनल शाह ने बांकेबिहारी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। बांके बिहारी जी की देहरी पर इत्र लगाया। सोनल शाह बांकेबिहारी मंदिर में करीब 15 मिनट तक रहीं।

गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह शनिवार को करीब 11 बजे अचानक वृंदावन के बांकेबिहारी जी के मंदिर पहुंचीं। गृह मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों के साथ अचानक बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं सोनल शाह के पहुंचने की जानकारी मिलते ही मथुरा पुलिस सतर्क हो गई। इसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए। तत्काल सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह पुलिस बल के साथ उनकी सुरक्षा के लिए बांके बिहारी मंदिर पहुंच गए।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!