
तेजस्वी से बैर नहीं, सुदय की खैर नहीं
गांधी मैदान में आयोजित सभा स्थल पर बड़ी संख्या में हाथों में तख्तियाँ लेकर पहुँचे लोग
जहानाबाद। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की “बिहार अधिकार यात्रा” की शुरुआत जहानाबाद से हुई, परंतु पहले ही दिन स्थानीय विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव को लेकर भारी विरोध देखने को मिला। गांधी मैदान में आयोजित सभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग हाथों में तख्तियाँ लेकर पहुँचे और सुदय हटाओ, जहानाबाद बचाओ के नारे लगाए। इससे जहां माहौल में हलचल मच गई वहीं राजद के भीतर की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई।
शहर के अलग-अलग जगहों पर भी विरोध देखने को मिला। फिदा हुसैन मोड़ और घोसी मोड़ पर स्थानीय अल्पसंख्यक समुदाय और राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के काफिले को रोक दिया और नारेबाजी की। विरोध करने वालों ने कहा कि “तेजस्वी से बैर नहीं, सुदय की खैर
नहीं।