A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

मालीपुर:दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल*

अंबेडकरनगर
नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को मालीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संबंधित मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां आरोपी युवक नाबालिक को बहला फुसला कर अपने साथ लेकर चला गया था। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तत्समय अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर पंडा टोला निवासी अंशु पुत्र जियालाल के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। मंगलवार को आरोपी युवक को मालीपुर पुलिस ने मालीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। मालीपुर थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने बताया की आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Show More
Back to top button