A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

पांच देशी बम के साथ धराया आरोपी, गया जेल

पांच देशी बम के साथ धराया आरोपी, गया जेल

लालगंज, प्रतापगढ़। उदयपुर पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को पांच अवैध देशी बम के साथ हिरासत में ले लिया। थाने के दरोगा ओमप्रकाश यादव शनिवार को फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। थाना क्षेत्र के कटरिया नहर पुलिया के पास से पुलिस को अठेहा निवासी वकील अहमद का पुत्र जाबांज कुरैशी संदिग्ध दशा में दिखा। पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी के पास से पांच देशी बम बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button