A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

अमृतपुर थाना पुलिस की शानदार कार्य थाना पुलिस ने चोर को माल सहित किया गिरफ्तार

अमृतपुर/फर्रुखाबाद
थाना अमृतपुर की तेज तर्रार थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी ने 6 माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोर को माल सहित गिरफ्तार कर कामयाबी हासिल की है।वही अमृतपुर थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी की शानदार पुलिसिंग की क्षेत्र की जनता काफी तारीफ कर रही है कि उनके द्वारा अमृतपुर थाने का चार्ज लेने के बाद अपराध पर लगाम लगाने का काम किया गया और उन्होंने कई ऐसी एक घटनाओं व मामलों का खुलासा किया। कि जबकि इसे पहले रहे कई 3 स्टार इंस्पेक्टरों ने घटनाओं का खुलासा नहीं कर सके।मिली जानकारी के अनुसार नगला हूसा निवासी जयपाल पुत्र बालक राम के घर से दिनांक 23/04/2023 की रात चोरी हो गई थी।बालक राम द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया था कि ,वह एक कार्यक्रम होने के कारण घर से बाहर गया था 3 सितंबर को ₹50 हजार की भैंस बिक्री की और झाले मंगलसूत्र बिछुआ पायल अन्य घरेलू सामान चोर चोरी कर ले गए थे। सक के आधार पर,पूर्व थाना अध्यक्ष संत प्रकाश पटेल,पूर्व चौकी इंचार्ज नागेंद्र द्वारा श्यामू के यह दबिश दी गई थी लेकिन वह उस समय कहीं बाहर अन्य प्रदेश में भाग गया था।मुखबिर की सूचना पर थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी ने दबिश देकर श्यामू पुत्र मुन्नालाल निवासी नगला हूषा को दबोच लिया,जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया उसके पास से एक जोड़ी पायल एक बिछुआ बरामद किया गया।पुलिस ने चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आज उसे जेल भेज दिया थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया की चौकी इंचार्ज जगभान सिंह व कांस्टेबल नीरज कुमार द्वारा चोर को दबोचा गया उसे आज जेल भेजा गया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!