A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024मध्यप्रदेश

एमसीएमसी के माध्यम से पेड न्यूज पर सतत निगरानी

एमसीएमसी के माध्यम से पैड न्यूज पर सशक्त निगरानी
एफएम बैड सहित इलेक्ट्राॅनिक व प्रिन्ट मीडिया की चौबीस घंटे मॉनिटरिंग।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के व्यय खर्चे पर नजर रखने का कार्य किया जा रहा है। एमसीएमसी कक्ष के माध्यम से पैड न्यूज पर विशेष नजर रखी जा रही है। कलेक्टेªट के कक्ष क्रमांक 225 में संचालित एमसीएमसी में 24 घंटे सातो दिन निगरानी के लिए आठ-आठ घंटे के अंतराल के लिए अधिकारी, कर्मचारी दायित्वों का निर्वहन कर रहे है।

मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मानिटरिंग कमेटी के द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05 सागर और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 18 विदिशा अंतर्गत निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के द्वारा घोषणा पत्रों में उल्लेखित सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो की आईडी, इलेक्ट्राॅनिक मीडिया व प्रिन्ट मीडिया के साथ-साथ रेडियो व एफएम बैड पर जारी होने वाली प्रचार प्रसार सामग्री पर भी नजर रखी जा रही है साथ ही संबंधित रिटर्निंग आफीसर से प्रसारण पूर्व अनुमति प्राप्त की गई है कि नहीं पर भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा अखबारो में राज्य व राष्ट्रीय स्तर से प्रकाशित होने वाले प्रचार विज्ञापनो की भी कतरने संधारित कर व्यय राशि, अखबार का नाम कतरनो की साइज सहित कम्पाइल फाइल तैयार कर हर रोज जिला स्तरीय व्यय प्रकोष्ठ प्रभारी को प्रेषित की जा रही है और सभी प्रकार का रिकार्ड पंजियो में संधारित किया जा रहा है।

Show More
Back to top button