A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा हनुमान जन्मोत्सव

भंडारे सहित होंगे अनेक आयोजन

 

जिला ब्युरो गोपाल रावडिया की रिपोर्ट

जिले सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास श्रद्धा भक्ति और धुमधाम से मनाया जायेगा। बरमंडल सहित अनेक गांवों में नगर चोरासी भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। हनुमान मंदिर खेड़ापति, संकटमोचन हनुमान जी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष साज सज्जा की गई। मंदिरों को विशेष श्रृंगार के साथ चोला चढ़ाया जाएगा। सोमवार सुबह से ही अखंड रामायण पाठ का आयोजन प्रारम्भ हुआ। जिसकी पुर्णाहति मंगलवार को हवन यज्ञ महाआरती के पश्चात भंडारे का आयोजन खेड़ापति हनुमान मंदिर में रखा गया है।जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष साज सज्जा की गई। मारुति नंदन को विशेष श्रृंगार के साथ चोला चढ़ाया जाएगा।

oppo_0

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button