A2Z सभी खबर सभी जिले कीचित्तोरगढ़राजस्थान

सीएम योगी का निम्बाहैडा में रोड़ शो

 

 

 

Related Articles

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भाजपा प्रत्याशी जोशी के समर्थन में योगी ने किया निम्बाहेड़ा में रोड़ शो

रिपोर्टर-मोहन लाल

निम्बाहेड़ा। चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के समर्थन में शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग एक दर्जन चार पहिया वाहनों के साथ रोड शो किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का रोड शो माल गोदाम रोड स्थित रेलवे स्टेशन के यहां से दोपहर करीब 1 बजे आरंभ हुआ, जो रामद्वारा, चित्तौड़ी गेट, पंचोली चौराहा, चंदन चौक, परशुराम सर्कल होते हुए शेखावत सर्कल पहुंचा।
रोड शो के शेखावत सर्कल पर पहुंच कर देश के पूर्व उप राष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व. श्री भैरो सिंह जी शेखावत की आदमकद प्रतिमा पर गुलाब के पुष्प की माला पहनाकर नमन किया।
तत्पश्चात योगी ने कांग्रेस को कोसते हुए रोड शो में उपस्थित जनता जनार्दन से मोदी के नाम पर वोट मांग कर भाजपा को जीत दिलाने की अपील की।
निम्बाहेड़ा में निकले रोड़ शो के दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित सहित बड़ी संख्या आमजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button