A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था सहित जागरूकता गतिविधियां हुई प्रारंभ

कटनी। निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल के निर्देश पर नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की प्रतियोगिता की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। निगम प्रशासन स्वयं प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गया है। रोजाना प्रातः नगर की सफाई व्यवस्था सहित सर्वेक्षण के निर्धारित मापदंडों अनुसार नगर की सफाई सहित डोर टू डोर किये जाने वाले कचरा संग्रहण कार्य का निरीक्षण कर सफाई कार्य को सुदृढ बनाने के दिशा निर्देश दिए जा रहे है। नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन आदेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम प्रशासन एवं उसकी सहयोगी संस्था ओम साईं विज़न द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रोजाना स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाकर नागरिकों में स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।

इसी क्रम में सहयोगी संस्था द्वारा विगत दिवस वार्ड क्रमांक 27 मदन मोहन चौबे वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 28 नेहरू वार्ड की विभिन्न गलियों में प्रभात फेरी एवं रैली के माध्यम से नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु अपने घरों के पास साफ सफाई बनाए रखने एवं 3 दिन के बारे में जानकारी प्रदाय की जाकर घरों से निकलने वाले गीले सूखे एवं हानिकारक कचरे को अलग अलग डस्टबिन में रखने तथा अलग अलग ही निगम के कचरा वाहन में देने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की जानकारी दी जा रही है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!