A2Z सभी खबर सभी जिले कीसागर

भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण समाज ने मनाया होली मिलन समारोह, विप्रजन हुए एकजुट, एक दूसरे को लगाई गुलाल

खुरई। भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण समाज की ओर से होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भगवान परशुराम जी कि पूजन-अर्चन व मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ किया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज के सभी व्यक्ति एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे तिलक ओर गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दीं। आपस में शांति और भाईचारे के साथ रहने का प्रण लिया। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का भी निर्णय लिया गया। मई माह में भगवान परशुराम जयंती की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई, साथ ही समाज के लोगों ने कहा कि जल्द ही ब्राह्मण समाज का खुरई में भव्य आयोजन किया जाएगा। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मनोज चौबे, प्रशांत मिश्रा सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विचार रखें। कार्यक्रम में राजेश मिश्रा, मनोज चौबे, प्रमोद राजौरीया, पप्पी नायक, प्रशांत मिश्रा, मुकेश शुक्ला, बद्दीप्रसाद पटेरिया, मनोज दुबे, अशोक नायक, राजीव चौबे, सुरेंद्र शास्त्री, गगन दीक्षित, रामस्वरुप शर्मा, रविकांत शर्मा, कृष्णकांत तिवारी, मनोहर दुबे, सन्तोष दुबे, संजय चौबे, नन्नू शुक्ला, श्याम पाठक, मनीष गोस्वामी, मयंक हज़ारी, अर्पित दीक्षित, ब्रजेश महराज, अशोक त्रिवेदी, रामकुमार नायक,मनोहर पाण्डे, कौशल बहरोलिया, मधुर जोशी, अन्नू भट्ट, विनोद शर्मा, करन चौबे, शिबम दुबे, लखन शुक्ला, जगदीश चौबे सहित अन्य सभी उपस्थित रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!