A2Z सभी खबर सभी जिले कीमंडलामध्यप्रदेश

श्रृंगी ऋषि तपोभूमि सिंगारपुर में सत्यम शिवम सुंदरम कीर्तन आयोजन 22 मार्च को

मंडला ग्राम पंचायत सिंगारपुर के श्रृंगी ऋषि तपोभूमि में सत्यम शिवम सुंदरम कीर्तन 22 मार्च से होगा प्रारंभ

मंडला जिले के विकास खण्ड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर के श्रृंगी ऋषि तपोभूमि में सत्यम शिवम सुंदरम कीर्तन का आयोजन 22 मार्च से होगा बता दें की विकास खण्ड मोहगांव के सिंगारपुर वाले श्रृंगी ऋषि तपोभूमि नर्मदा तट पर सत्यम शिवम सुंदरम कीर्तन का जाप चौबीस घण्टे जो 22 मार्च दिन शुक्रवार से 23 मार्च दिन शनिवार तक होना है कार्यक्रम का प्रारंभ श्रृंगी ऋषि तपोभूमि से कलश यात्रा संपूर्ण ग्राम के धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना किया जाना है वही मां नर्मदा जी को साड़ी दान एवं दीपदान हनुमान जी को महाप्रसाद भोग और कन्या भोज व भंडारा का आयोजन किया जाना है आश्रम के महात्मा लाल बाबा हमंत 108श्री श्री कृष्ण गिरी महाराज ने सभी क्षेत्रीय धर्म प्रेमियों को तन मन धन से सहयोग कर कीर्तन कार्यक्रम में शिव भगवान की कीर्तन का धर्म लाभ ले गरीबी हटेगी चमत्कार होगा महात्मा ने सभी धर्म प्रेमियों से अपील की है कि आप सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें एवं अपना जीवन सफल बनाए कार्यक्रम का प्रारंभ 22 मार्च दिन शुक्रवार को होगा समापन 23 मार्च दिन शनिवार को होगा

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!