A2Z सभी खबर सभी जिले कीमंडलामध्यप्रदेश

जिले में 19 अप्रैल को मतदान 4जुन को होगा मतगणना

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत आदर्श आचार संहिता प्रभावशील जिला निर्वाचन अधिकारी ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी

मंडला भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है निर्वाचन की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर निर्वाचन कार्यक्रम  और जिले में की गई चुनाव की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा संयुक्त कलेक्टर अरविंदसिंह तथा पत्रकार गण उपस्थित रहे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना ने बताया की जिले में 20 मार्च 2024 से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि27मार्च  2024 नियत है नामांकन पत्रों की समीक्षा 28 मार्च 2024 को होगी कलेक्टर ने बताया की नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 है जिले में मतदान 19 अप्रैल को होगा तथा मतगणना 4 जून 2024 को समाप्त होगी जिले में निर्वाचन व्यय निगरानी हेतु दल गठित किया जा चुका है आग्नेयास्त्र के दुरुपयोग रोकने हेतु आदेश प्रभावी कर दिए गए हैं संहिता की धारा 144 लागू के आदेश प्रभावी कर दिए गए कोलाहल नियंत्रण के आदेश प्रभावी एवं संपत्ति विरूपण के आदेश भी प्रभावि  होचु के हैं

वर्तमान में लोकसभा क्षेत्र में 2097051

कलेक्टर एवं जिला नर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 की स्थिति के अनुसार संसदीय निर्वाचन क्षेत मंडला में कुल 2097051 मतदाता है जिनमे 1048096 पुरुष 1048930 महिला एवं 25 अन्य मतदाता सम्मिलित है लोकसभा क्षेत्र का जेंडर रेशो 1000.79 है विधानसभा शाहपुरा में कुल 270309 मतदाता है जिनमे 134884 पुरुष 135424 महिला एवं 1अन्य मतदाता सम्मिलित हैं विधानसभा डिंडोरी में कुल 249455 मतदाता है जिनमे 123932पुरुष 125513 महिला एवं 10  अन्य मतदाता सम्मिलित हैं विधानसभा बिछिया में कुल 262467 मतदाता है जिनमें 129233 पुरुष 133233 महिला एवं 1अन्य मतदाता सम्मिलित हैं विधानसभा निवास में कुल 268024 मतदाता है जिनमें 131755पुरुष 136268 महिला एवं 1अन्य मतदाता सम्मिलित हैं विधानसभा मंडला में कुल 270878 मतदाता है जिनमें 133929पुरुष 136947 महिला एवं 1अन्य मतदाता सम्मिलित है विधानसभा केवलारी में कुल 261478 मतदाता है जिनमे 131961 पुरुष 129514महिला एवं 3 अन्य मतदाता सम्मिलित है विधानसभा लखनादौन में कुल 297253 मतदाता है जिनमें 150987 पुरुष 146263 महिला एवं 3 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं

इसी प्रकार विधानसभा गोटेगांव में कुल 217187 मतदाता है जिनमे 111415 पुरुष 105768 महिला एवं 4अन्य मतदाता सम्मिलित है 26859 पीडब्ल्यूडी तथा 1441 सर्विस वोटर मतदाता

Related Articles

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकशन तिथि को लोकसभा क्षेत्र में कुल 26859 दिव्यांग तथा 1441 सर्विस वोटर है उन्होंने बताया कि विधानसभा डिंडोरी में 3255 पीडब्ल्यूडी एवं 82 सर्विस वोटर है बिछिया विधानसभा में 3888 दिव्यांग एवं 411 सर्विस वोटर है मंडला विधानसभा में 3174 दिव्यांग एवं 164 सर्विस वोटर है केवलारी विधानसभा में 3174 दिव्यांग एवं 164 सर्विस वोटर है लखनादौन विधानसभा में 2877 दिव्यांग एवं 121 सर्विस वोटर है इसी प्रकार गोटेगांव विधानसभा में 1442 दिव्यांग एवं 102 सर्विस वोटर है

85वर्ष से अधिक आयु के 8617 मतदाता

मंडला संसदीय क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल 8617 बुजर्ग मतदाता है जिनमे विधानसभा शाहपुरा के 1246 डिंडोरी के 734 बिछिया के 969 निवास के 776 मंडल के 817 केवलारी के 1194 लखनादौन के 946 तथा गोटेगांव के 1935 मतदाता सम्मिलित हैं

18 19 आयु वर्ग के67677 मतदाता

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की मंडला संसदीय क्षेत्र में 18,19 वर्ष से अधिक आयु के कुल 67677 मतदाता है जिनमे विधानसभा शाहपुरा के 8261 डिंडोरी के 7208 बिछिया के8968 निवास के 9156 मंडला के 8992 केवलारी के 9311 लखनादौन के 10541 तथा गोटेगांव के 5240 मतदाता शामिल है

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!