A2Z सभी खबर सभी जिले कीराजस्थान

राजस्थान में 10वीं कक्षा की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार के लोग स्तब्ध।

राजस्थान में 10वीं कक्षा की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार के लोग स्तब्ध।

राजस्थान के अजमेर जिले एक ग्राम की नाबालिग लड़की ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर मामले से अवगत कराया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की एक नाबालिग लड़की के सुबह पेट में दर्द हुआ तो परिजन ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में दिखाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार कर दवाइयां दे दी। उसके बाद भी लडकी के पेट दर्द में कमी नहीं आई तो परिजन उसे दूसरे में अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने लड़की को गर्भवती बता कर भर्ती कर लिया।कुछ घण्टों बाद लड़की ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Related Articles

नहीं थी जानकारी

उक्त मामले में परिजन का कहना है कि लड़की के शरीर मे तेजी से हो रहे बदलाव को उसकी उम्र में होने वाले बदलाव समझ रहे थे। उन्हें ऐसा होने का जरा भी अंदाजा नहीं था। लड़की का परिवार मजदूरी कर गुजारा करता है। फिलहाल पुलिस पीड़ित लड़की के बयान लेने के बाद आगे का अनुसंधान करेगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button