A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

महाशिवरात्रि के दिन कणेश्वर धाम में होगी विशेष पूजा अर्चना

महाशिवरात्रि के दिन कणेश्वर धाम में होगी विशेष पूजा अर्चना

महाशिवरात्रि पर कर्णेश्वर धाम रंग बिरंगी लाइटों से सजा

अशोक संचेती/ नगरी,सिहावा कर्णेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा पाठ रुद्राभिषेक की विशेष तैयारी की जा रही है।कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा महाशिव रात्रि पर मन्दिर परिसर को लाइट से विशेष सजाया गया है ।प्रातः काल से ही कर्णेश्वर महादेव की पूजा अर्चना प्रारंभ होगी।सान्ध्य कालीन बेला में ट्रस्ट द्वारा महारुद्राभिषेक ,महा आरती व प्रसादी भण्डारा का आयोजन होगा।शाम 4 बजे से विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा शिव महिमा का गुणगान किया जाएगा। पहली मण्डली सुर समागम मानस मण्डली मावली पारा कांकेर,शाम 5 बजे से द्रोपदी बालिका मानस परिवार महासमुंद, व श्री हिन्द मानस परिवार साकरा मानस गान प्रस्तुत करेंगी।ट्रस्ट संरक्षक कैलाश पवार, उपाध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम,सचिव ललित शर्मा,कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर,सह सचिव राम भरोसा साहू,कलम सिंह ठाकुर,उत्तम साहू,नागेंद्र शुक्ला,मोहन पुजारी, योगेश साहू,भरत निर्मलकर, ईश्वर जांगड़े,डोमार मिश्रा, महेंद्र कौशल रवि भट्ट,हनी कशयप, अनिरुद्ध साहू,गगन नाहटा ,ललित निर्मलकर,पंकज ध्रुव, संतु साहू देवेंद्र साहू,प्रीतम गोस्वामी हेमंत पूरी, देवेंद्र मिश्रा दुर्गेश साहू,रामेश्वरी साहू,,परमेश्वर नेताम आदि तैयारियों में जुटे है

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!