A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेश
Trending

सजा काट रही मां के साथ रह रहे बच्चों ने देखी नुमाइश

जिला संवाददाता शिवानी जैन एडवोकेट

सजा काट रही मां के साथ रह रहे बच्चों ने देखी नुमाइश

अलीगढ़

जिला कारागार में सजा काट रही मां के साथ रह रहे बच्चों ने बृहस्पतिवार को नुमाइश देखी । जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा में उन्हें नुमाइश दिखवाई । इस दौरान बच्चों ने खानपान व झूले आदि का आनंद लिया । वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पिछले वर्ष यह पहल शुरू की थी । इसी तर्ज पर इस बार भी बच्चों को नुमाइश देखने भेजा गया । छह बच्चों को एक ड्रेस कोड में डिप्टी जेलर संदीप कुमार नुमाइश लेकर गए और प्रदर्शनी दिखाई गई । बच्चों ने वरिष्ठ अधीक्षक के साथ मुख्य द्वार पर आसमान में गुब्बारे छोड़े । नुमाइश में झूला झूला और खिलौने , चश्मे आदि खरीदने के साथ मिठाई का आनंद लिया ।

Related Articles
Show More
Back to top button