A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सभी किसान संगठन हरियाणा में एक मंच पर इकट्ठा हो कर लड़ेंगे लड़ाई : गुरनामसिंह चढूनी

खाप प्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों ने महापंचायत में लिया फैसला

किसान आंदोलन : सभी संगठन हरियाणा में एक मंच पर इकट्ठा होकर लड़ेंगे लड़ाई : गुरनाम चढूनी
हरियाणा के खाप प्रतिनिधियों और किसान संगठनों ने महापंचायत में लिया फैसला
वंदे भारत न्यूज / सोनी वर्मा
हरियाणा के खाप प्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों ने कुरुक्षेत्र के पुरषोत्तमपुरा बाग में महापंचायत की। इस महापंचायत में हरियाणा के किसानों को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। आंदोलन की रणनीति का खुलासा पंजाब के किसान नेता तथा केंद्रीय मंत्रियों के बीच होने वाली मीटिंग के पश्चात सोमवार शाम को किया जाएगा। इस बैठक में यह भी फैसला किया गया कि हरियाणा के सभी किसान संगठन एकजुट होकर गुरनामसिंह चढूनी की अध्यक्षता में देश के किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। एक अन्य प्रस्ताव पारित करके दिल्ली के किसानों से बातचीत की जाएगी और इसके लिए 4 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सोमवार को सभी प्रतिनिधियों से संपर्क करके आंदोलन की रणनीति का निर्णय लिया जाएगा और जहां तक दिल्ली में ट्रैक्टर लेकर जाने की बात है सरकार द्वारा अनेक बाधाएं खड़ी की गई है। इस लिए दिल्ली के किसानों से कहा जाएगा कि वह सभी अपने अपने ट्रैक्टर ट्राली निकाल कर दिल्ली की सड़कों पर आएं। किसान नेता गुरनामसिंह चढूनी ने दिल्ली ट्रैक्टर ट्राली ले जाने के सवाल पर कहा कि जिसके पास जो वाहन होता है वह उसी को लेकर आता है। किसानों ने अपने साथ राशन एवं रहने का सामान भी लेकर जाना है। इस लिए किसान ट्रैक्टरों पर दिल्ली जाना चाहते हैं। लेकिन सरकार पता नहीं क्यों ट्रैक्टर ट्राली से डरी हुई है।
इस बैठक में सर्वखाप के राष्ट्रीय आडिनिटर ओमप्रकाश धनखड़, भाकियू गुरनामसिंह चढूनी ग्रुप महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा,ओम प्रकाश संघा पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के अध्यक्ष, एस पी वर्मा अध्यक्ष शहीद भगत सिंह रेजिमेंट, गुरमीत सिंह सीवन, वीरेंद्र हुड्डा टोल हटाओ संघर्ष समिति, बलजीत सिंह जैनपुर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मजदूर संगठन, जोगिंदर सिंह बारना, त्रिलोचन सिंह जिला प्रधान कुरुक्षेत्र किसान मजदूर संगठन, दीदार सिंह नलवी, गुरनामसिंह जब्बर, किसान समाज संगठन,मनोज साहरावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ग्राम स्वराज किसान मोर्चा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे और एकजुट होकर किसानों के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया।किसान आंदोलन : सभी संगठन हरियाणा में एक मंच पर इकट्ठा होकर लड़ेंगे लड़ाई : गुरनाम चढूनी
हरियाणा के खाप प्रतिनिधियों और किसान संगठनों ने महापंचायत में लिया फैसला
वंदे भारत न्यूज / सोनी वर्मा
हरियाणा के खाप प्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों ने कुरुक्षेत्र के पुरषोत्तमपुरा बाग में महापंचायत की। इस महापंचायत में हरियाणा के किसानों को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। आंदोलन की रणनीति का खुलासा पंजाब के किसान नेता तथा केंद्रीय मंत्रियों के बीच होने वाली मीटिंग के पश्चात सोमवार शाम को किया जाएगा। इस बैठक में यह भी फैसला किया गया कि हरियाणा के सभी किसान संगठन एकजुट होकर गुरनामसिंह चढूनी की अध्यक्षता में देश के किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। एक अन्य प्रस्ताव पारित करके दिल्ली के किसानों से बातचीत की जाएगी और इसके लिए 4 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सोमवार को सभी प्रतिनिधियों से संपर्क करके आंदोलन की रणनीति का निर्णय लिया जाएगा और जहां तक दिल्ली में ट्रैक्टर लेकर जाने की बात है सरकार द्वारा अनेक बाधाएं खड़ी की गई है। इस लिए दिल्ली के किसानों से कहा जाएगा कि वह सभी अपने अपने ट्रैक्टर ट्राली निकाल कर दिल्ली की सड़कों पर आएं। किसान नेता गुरनामसिंह चढूनी ने दिल्ली ट्रैक्टर ट्राली ले जाने के सवाल पर कहा कि जिसके पास जो वाहन होता है वह उसी को लेकर आता है। किसानों ने अपने साथ राशन एवं रहने का सामान भी लेकर जाना है। इस लिए किसान ट्रैक्टरों पर दिल्ली जाना चाहते हैं। लेकिन सरकार पता नहीं क्यों ट्रैक्टर ट्राली से डरी हुई है।
इस बैठक में सर्वखाप के राष्ट्रीय आडिनिटर ओमप्रकाश धनखड़, भाकियू गुरनामसिंह चढूनी ग्रुप महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा,ओम प्रकाश संघा पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के अध्यक्ष, एस पी वर्मा अध्यक्ष शहीद भगत सिंह रेजिमेंट, गुरमीत सिंह सीवन, वीरेंद्र हुड्डा टोल हटाओ संघर्ष समिति, बलजीत सिंह जैनपुर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मजदूर संगठन, जोगिंदर सिंह बारना, त्रिलोचन सिंह जिला प्रधान कुरुक्षेत्र किसान मजदूर संगठन, दीदार सिंह नलवी, गुरनामसिंह जब्बर, किसान समाज संगठन,मनोज साहरावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ग्राम स्वराज किसान मोर्चा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे और एकजुट होकर किसानों के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!