A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

अंबेडकर नगर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्रों पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया,!

  1. * वंदे भारत लाइव टीवी अंबेडकर नगर* 17 फरवरी 2024। जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा नकल विहीन, सुचिता पूर्ण, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के तहत लगातार जनपद के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया गया।उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा की 17 फरवरी 2024 को जनपद के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। प्रथम तथा द्वितीय पाली की लिखित परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सी वी सिंह लॉ कॉलेज तथा बिंदेश्वरी महा विद्यालय सोनगांव अकबरपुर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। कहीं पर किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई।जिलाधिकारी द्वारा केंद्रों पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, उन्होंने केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे एवं कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त पाई गई। अवगत कराना है कि 18 फरवरी 2024 को भी प्रथम पाली में 10:00 बजे से 12:00 तक तथा द्वितीय पाली में 3:00 बजे से 5:00 तक आयोजित की जाएगी।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!