उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

प्राथमिक विद्यालय बढ़या का किया गया निरीक्षण, शिक्षामित्र के भरोसे चल रहा स्कूल

निरीक्षण के समय छात्र- छात्राओं की उपस्थिति कम पायी गयी, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पुलिस भर्ती परीक्षा ड्यूटी में लगाये गये

सिद्धार्थनगर. मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा प्राथमिक विद्यालय बढ़या ग्राम पंचायत बर्डपुर न.12 विकासखंड बर्डपुर का किया गया निरीक्षण। निरीक्षण के समय छात्र छात्राओं की उपस्थिति कम थी, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पुलिस भर्ती परीक्षा ड्यूटी में गए थे। मौके पर शिक्षामित्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय में साफ-सफाई सन्तोषजनक पायी गयी। एम.डी.एम. मीनू के अनुसार भोजन सब्जी चावल बनाया जा रहा था, निरीक्षण के समय भोजन की गुणवत्ता का सत्यापन किया गया।‌ बच्चों के शैक्षिणक स्तर एवं लर्निग आउट कम, निपुण सम्बन्धित बिन्दुओं का परीक्षण किया गया। विद्यालय में कायाकल्प योजना में कार्य कराया गया। रसोईया का मानदेय नवम्बर तक दिया गया है। अध्यापक को निर्धारित समय सीमा में निपुण भारत के लक्ष्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!