उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में 13 साल की नेत्रहीन बच्ची से दुष्कर्म:माता-पिता के घर से बाहर जाने पर घर में घुसा आरोपी, छोटे बच्चों को बाहर भेजकर की वारदात

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव डढ़िया राझे में 13 वर्षीय नेत्रहीन बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि 13 जून को वह और उनकी पत्नी एक बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे। घर पर उनकी नेत्रहीन बेटी और तीन छोटे बच्चे थे।शाम करीब 4 बजे गांव का युवक हरीश पुत्र राम सिंह घर में घुस आया। उसने पहले छोटे बच्चों को बहला-फुसलाकर बाहर भेज दिया। फिर नेत्रहीन बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने के बावजूद आरोपी नहीं रुका। जाते समय उसने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।

परिजनों के लौटने पर बच्ची सहमी हुई थी। अगले दिन 14 जून को उसने रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बरखेड़ा थाना प्रभारी प्रदीप बिश्नोई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही

Show More
Check Also
Close
Back to top button