Uncategorized

श्रीनगर मे मनाई रामधुन मण्डल की वर्षगांठ

गोटेगांव / ग्राम श्रीनगर में लगभग 65 वर्षों से रामधुन मंडल के सदस्यों के द्वारा प्रतिदिन सुबह-सुबह भगवान के भजनों के साथ निकाली जाती है प्रभात फेरी इसी के उपलक्ष में नर्मदा जयंती एवं अचला सप्तमी के पावन पर्व पर रामधुन मंडल की वर्षगांठ राम मंदिर मे मनाई गई रामधुन मंडल के उपाध्यक्ष मुन्ना लाल यादव ने रामधुन का प्रारंभ ब्रम्हलीन जगतगुरु शांकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी के आशीर्वाद से जगदीश मंदिर में तत्कालीन पुजारी नारायण दत्त जोशी ने ग्राम वासियों के साथ में प्रभात फेरी की शुरुआत की थी जिसमें निरंतर से ही लगभग 65 वर्षों से परंपरा चल रही है मंडल के अध्यक्ष रामप्रसाद साहू ने बताया कि प्राचीन परंपरा हमारे ग्राम में चली जा रही इसके लिए हम सौभाग्यशाली है कि इस मंडल से जुड़े हैं एवं उन्होंने बताया कि सदस्यों के द्वारा प्रभात फेरी सुबह 5:00 बजे निकाली जाती है जो पूरे ग्राम का भ्रमण करके बगलामुखी माता मंदिर पर समापन होता है रामधुन मंडल के सदस्य ठंडी,गर्मी, और बरसात में निरंतर प्रभात तेरी निकाल कर भगवान के भजन करते हैं इसी के उपलक्ष में रामधुन मंडल की वर्षगांठ मनाई गई जिसमें समाजसेवी
इमरत प्रजापति,संजय उपाध्याय,रामदास ठाकुर, गेदालाल साहू, डी. सी. प्रजापति,शिवनारायण झरिया, दिनेश झरिया के द्वारा मण्डल के सदस्यों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं ग्राम पंचायत श्रीनगर के सरपंच एवं पंचायत द्वारा भी सभी का स्वागत किया गया
ग्राम गुरु पंडित सुमेश तिवारी के द्वारा रामधुन मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को भगवान श्री राम जी का ध्वज सौंपकर प्रभात फेरी की जिम्मेदारी दी रामधुन मंडल का पुनर्गठन किया गया जिसमें राम प्रसाद साहू अध्यक्ष एवं मुन्ना लाल यादव उपाध्यक्ष मनोनीत हुए इस कार्यक्रम में ग्राम श्रीनगर के समस्त ग्राम वासी एवं भक्तजन उपस्थित हुए

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!