A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़महासमुंद

छत्तीसगढ़ की दो माहिला नक्सलियों ने ओड़िशा में किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों में रही शामिल

छत्तीसगढ़ की दो माहिला नक्सलियों ने ओड़िशा में किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों में रही शामिल

महासमुन्द/रायपुर/भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ की दो माहिला नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौटी है। दोनों माहिला नक्सलियों ओडिशा के बौध जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की रहने वाली हैं। आत्मसमर्पण करने वाली महिलाओं की पहचान 21 वर्षीय मनीषा थाती, 8वीं कंपनी की सदस्य और 22 वर्षीय चंपा कोरम उर्फ ​​सजंती, सीपीआई-माओवादी के कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़ (केकेबीएन) डिवीजन की महानदी क्षेत्र समिति की सदस्य थी। दोनों माओवादी छत्तीसगढ़ के हैं, जिन्होंने पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी रेंज, जय नारायण पंकज केे समक्ष आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, “इन माओवादियों का काम झारखंड से छत्तीसगढ़ तक दक्षिण-मध्य ओडिशा के माध्यम से उत्तर-दक्षिण गलियारे को फिर से सक्रिय करना था। सीपीआई-माओवादी संगठन में यह 2018 सेे काम कर रहे हैं। इसके अलावा यह ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हुई कई हिंसक वारदातों में शामिल रहे हैं। बताया गया जा रहा है कि उन्होंने सम्मानजनक जीवन जीने के मकसद सेे आत्मसमर्पण किया है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!