फूलबाग, अलवर में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में एआईसीसी महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, विधायक ललित यादव, विधायक दीपचंद खैरिया, विधायक मांगीलाल मीणा, संजय यादव, ईमरान खान, आर्यन जुबेर खान, देव कसाना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश गंगावत जी सहित क्षेत्र के विधायकों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया।
बैठक में हाल ही में संपन्न हुए जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने बूथ स्तर तक की स्थिति, मतदाताओं के रुझान और संगठन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सभी नेताओं ने एक स्वर में भरोसा जताया कि आने वाले परिणामों में कांग्रेस की शानदार विजय होगी।
पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम किया है, जिसका परिणाम निश्चित रूप से पार्टी के पक्ष में आएगा। बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और यही जीत की असली वजह बनेगी।
