बानसूर। बानसूर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अमन मीणा गैंग का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने गैंग के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 10 देशी कट्टे, 3 देशी पिस्टल, 1 देशी रिवॉल्वर, 1 मैगजीन तथा 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए हैं।
लूट एवं फायरिंग की घटना से जुड़े आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर 2026 की रात करीब 9 बजे सिकंदरवाला मंदिर के पास बानसूर में कृष्ण कुमार अपने साथियों के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने कथित रूप से पुरानी रंजिश के चलते हमला कर लूटपाट की तथा फायरिंग कर घायल कर दिया।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश की।
