मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आज देवउठनी ग्यारस है। रात्रि चौपाल कार्यक्रम में किसानों ने सीधा संवाद योजनाओं की जानकारी। मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक सीएम हेल्पलाइन व स्वामित्व योजना की समीक्षा।ग्राम बोरलाई में यादव समाज ने श्री कृष्ण तुलसी विवाह उत्सव का किया शुभारंभ।सकराली बुजुर्ग में रात्रि चौपाल का आयोजन। अंजड़ के सराफा बाजार में साइकिल चोरी।मेट्रो हॉस्पिटल एवं हृदय संस्थान के द्वारा विद्युत वितरण उपखंड ओबरा में लगाया गया निशुल्क जांच शिविरनिवाली रोड पर पुलिस की कार्रवाई। एको,वहांनं,से 9पेटियां आवेद शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार।पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारपीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षण बोर्ड की 32वीं बैठक संपन्नपुलिस विभाग शराब माफिया के लिए बना काल जोबट , उदयगढ़ अवैध शराब जप्त कीपांढुर्णा जिले में कल प्रभारी मंत्री का दौरा, जनविश्वास अभियान सहित कई कार्रवाईयों की खबरफूलबाग में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, दिग्गज नेताओं ने किया मंथन* जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों के परिणामों में शानदार विजय का दावाआज देवउठनी ग्यारस है। रात्रि चौपाल कार्यक्रम में किसानों ने सीधा संवाद योजनाओं की जानकारी। मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक सीएम हेल्पलाइन व स्वामित्व योजना की समीक्षा।ग्राम बोरलाई में यादव समाज ने श्री कृष्ण तुलसी विवाह उत्सव का किया शुभारंभ।सकराली बुजुर्ग में रात्रि चौपाल का आयोजन। अंजड़ के सराफा बाजार में साइकिल चोरी।मेट्रो हॉस्पिटल एवं हृदय संस्थान के द्वारा विद्युत वितरण उपखंड ओबरा में लगाया गया निशुल्क जांच शिविरनिवाली रोड पर पुलिस की कार्रवाई। एको,वहांनं,से 9पेटियां आवेद शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार।पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारपीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षण बोर्ड की 32वीं बैठक संपन्नपुलिस विभाग शराब माफिया के लिए बना काल जोबट , उदयगढ़ अवैध शराब जप्त कीपांढुर्णा जिले में कल प्रभारी मंत्री का दौरा, जनविश्वास अभियान सहित कई कार्रवाईयों की खबरफूलबाग में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, दिग्गज नेताओं ने किया मंथन* जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों के परिणामों में शानदार विजय का दावा
Alirajpurक्राइममध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दीपक शर्मा जिला ब्यूरोचिफ आलीराजपुर पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त मैक्स वाहन एवं हत्या में प्रयुक्त फालिया जप्…

पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
WhatsApp Facebook

दीपक शर्मा जिला ब्यूरोचिफ आलीराजपुर
पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त मैक्स वाहन एवं हत्या में प्रयुक्त फालिया जप्त।
आरोपियों ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारकर युवक पर फालिये से वार किए तथा वाहन से कुचल दिया था।
कट्ठीवाड़ा:-
पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री समर वर्मा ने बताया कि दिनांक 18.11.2026 को थाना कट्ठीवाड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कवछा मुख्य मार्ग पर पुरानी रंजिश को लेकर जुवानसिंह पिता अलसिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भुरीआम्बा की हत्या का गंभीर मामला सामने आया था। उक्त मामले में थाना कट्ठीवाड़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का विवरण – दिनांक 18.11.2026 को फरियादी रमेश पिता रड़तिया तोमर निवासी ग्राम भुरीआम्बा ने थाना कट्ठीवाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी जुवानसिंह के साथ डिस्कवर मोटरसाइकिल से कट्ठीवाड़ा धान के पैसे लेने आया था। पैसे लेकर दोनों वापस अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 01:30 बजे ग्राम कवछा में इदरिश दाद मोहम्मद के घर के सामने आरोपी नाना उर्फ प्रताप ने अपनी सफेद रंग की मैक्स गाड़ी तेज गति से पीछे से लाकर उनकी मोटरसाइकिल को जानबूझकर टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपी नाना उर्फ प्रताप फालिया लेकर वाहन से उतरा तथा उसके साथ दुरसिंह एवं सुर्या भी उतरे। तीनों आरोपियों ने फरियादी एवं जुवानसिंह के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट की। इसी दौरान दुरसिंह एवं सुर्या द्वारा प्रताप को जुवानसिंह को जान से मारने के लिए कहने पर प्रताप ने जुवानसिंह के सिर पर फालिये से वार किए तथा बाद में मैक्स वाहन को आगे-पीछे कर उसके ऊपर चढ़ा दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल जुवानसिंह को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कट्ठीवाड़ा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कट्ठीवाड़ा में अपराध क्रमांक 180/2026 धारा 103(1), 296(ए), 115(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्यवाही –पुलिस अधीक्षक समर वर्मा के निर्देशन में थाना कट्ठीवाड़ा पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी 1. प्रताप सिंह पिता दुरसिंह बामनिया एवं 2. दुरसिंह पिता जोगड़ा बामनिया, दोनों निवासी ग्राम भुरीआम्बा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फालिया एवं मैक्स वाहन भी जप्त किया गया है। प्रकरण में शेष आरोपी की तलाश एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।