मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने कीहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, बिवांर थाने का किया निरीक्षणआलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी।अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिशमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने कीहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, बिवांर थाने का किया निरीक्षणआलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी।अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश
Gondaउत्तर प्रदेशधार्मिक

नव दिवसीय श्री राम कथा के द्वितीय दिवस पर सती चरित्र एवं भगवान शिव-पार्वती विवाह का हुआ भावपूर्ण वर्णन

गोण्डा । जिले के नगर पंचायत धानेपुर में नवनिर्मित रामलीला प्रांगण में नव दिवसीय श्री राम कथा के द्वितीय दिवस में नैमिषारण्य धाम से पधारीं पूज्या देवी मोहिनी किरण शुक्ला जी ने…

नव दिवसीय श्री राम कथा के द्वितीय दिवस पर सती चरित्र एवं भगवान शिव-पार्वती विवाह का हुआ भावपूर्ण वर्णन
WhatsApp Facebook

गोण्डा । जिले के नगर पंचायत धानेपुर में नवनिर्मित रामलीला प्रांगण में नव दिवसीय श्री राम कथा के द्वितीय दिवस में नैमिषारण्य धाम से पधारीं पूज्या देवी मोहिनी किरण शुक्ला जी ने भगवान श्रीराम की पावन कथा के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।

कथा का शुभारंभ मंगलाचरण एवं प्रभु श्रीराम के स्मरण के साथ हुआ। इसके उपरांत कथा व्यास जी ने सर्वप्रथम माता सती के पावन चरित्र का वर्णन करते हुए भगवान शिव एवं माता सती के प्रसंग को विस्तार से सुनाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार माता सती ने अपने पिता राजा दक्ष के यज्ञ में भगवान शिव का अपमान सहन न कर योगाग्नि द्वारा अपना शरीर त्याग दिया।

इसके पश्चात माता पार्वती के जन्म का प्रसंग सुनाया गया। माता पार्वती ने हिमालय राज एवं माता मैना के घर जन्म लेकर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की। उनकी अटूट श्रद्धा, भक्ति, धैर्य एवं समर्पण का सुंदर वर्णन करते हुए बताया गया कि सच्ची निष्ठा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास से असंभव लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है।

कथा के दौरान कामदेव दहन का प्रसंग भी सुनाया गया, जिसमें भगवान शिव की तपस्या भंग करने के प्रयास में कामदेव भस्म हो गए। इसके पश्चात माता पार्वती की कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया।

इसके उपरांत भगवान शिव की भव्य बारात, देवताओं के आगमन, हिमालय राज के यहां विवाह की तैयारियों तथा भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का अत्यंत मनोहारी वर्णन किया गया। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा कथा पंडाल हर-हर महादेव एवं जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

पूज्या देवी मोहिनी किरण शुक्ला जी ने अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि जीवन में श्रद्धा, विश्वास, धैर्य, त्याग एवं समर्पण का विशेष महत्व है। भगवान की भक्ति में सच्चा भाव ही मनुष्य को प्रभु के समीप पहुंचाता है।

कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।