मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले के नगरीय निकायों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षामुख्यमंत्री मोहन यादव आदिवासी समाज से सार्वजनिक माफी मांगेंहमीरपुर :शूट आउट में जीता प्रयागराज, झांसी ने अम्बेडकर नगर को आसानी से हरायाहमीरपुर :वैन से महिला का बैग गायब, पुलिस जांच में जुटीहमीरपुर :भाई दूज पर बहनों ने की भाई की पूजाहमीरपुर :जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अपेक्षा का शिकार खेलमैदानहमीरपुर :खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत, ठंड लगने से गई जान*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जनजिले के नगरीय निकायों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षामुख्यमंत्री मोहन यादव आदिवासी समाज से सार्वजनिक माफी मांगेंहमीरपुर :शूट आउट में जीता प्रयागराज, झांसी ने अम्बेडकर नगर को आसानी से हरायाहमीरपुर :वैन से महिला का बैग गायब, पुलिस जांच में जुटीहमीरपुर :भाई दूज पर बहनों ने की भाई की पूजाहमीरपुर :जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अपेक्षा का शिकार खेलमैदानहमीरपुर :खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत, ठंड लगने से गई जान*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन
Khargone (West Nimar)ताज़ा खबरमध्य प्रदेश

जिले के नगरीय निकायों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा

अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट जिले के नगरीय निकायों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा सीएम हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक लंबि…

जिले के नगरीय निकायों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा
WhatsApp Facebook

अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट

जिले के नगरीय निकायों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा

सीएम हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश

योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

खरगोन 11 नवंबर 2026। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में जिले के 9 नगरीय निकायों में संचालित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में नगरीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों, सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों, राजस्व वसूली तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री प्रसाद ने अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निराकरण

बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए नगरीय निकायों की 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी ग्रेडिंग माह के पूर्व इन शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं एमपीयूडीसी की पेयजल वितरण में कम दबाव से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए अतिरिक्त परियोजना प्रबंधक श्री विजय बघेल ने आगामी समय-सीमा बैठक से पूर्व कार्रवाई का आश्वासन दिया।

राजस्व वसूली के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश

बैठक में नगरीय निकायों में संपत्तिकर, जलकर एवं लीजकर की वसूली की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने सभी निकायों को विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए।

प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अंतर्गत अप्रारंभ एवं प्रगतिरत आवासों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री प्रसाद ने आगामी समीक्षा बैठक से पहले शेष आवासों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने तथा शासन के निर्देशानुसार पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत सत्यापन के लिए शेष तथा जियो टैगिंग के लिए शेष आवेदनों की भी समीक्षा की गई। बिस्टान, सनावद, करही-पाडल्या एवं बड़वाह में अधिक संख्या में लंबित आवेदनों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। करही-पाडल्या खुर्द में पट्टाधृति अधिनियम के अंतर्गत सत्यापन के लिए शेष आवेदनों का निराकरण करने को भी कहा गया।

पीएम स्वनिधि योजना में लक्ष्य के विरुद्ध 50 प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश

बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने सभी नगरीय निकायों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 50 प्रतिशत प्रगति प्राप्त करने के निर्देश दिए।

अमृत 2.0 योजना के कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण

बैठक में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत जल प्रदाय के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा में बड़वाह, सनावद एवं कसरावद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों ने दिसंबर माह के अंत तक कार्य पूर्ण करने की जानकारी दी। वहीं बिस्टान में इंटेकवेल के लिए भूमि संबंधी समस्या एवं जल संसाधन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण कार्य में हो रहे विलंब की जानकारी दी गई। इस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने प्रकरण को आगामी समय-सीमा बैठक में समीक्षा के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

करही-पाडल्या में जल आवर्धन योजना की समस्या दूर करने के निर्देश

बैठक में नगर परिषद करही-पाडल्या खुर्द में विद्युत लोड कम होने के कारण जल आवर्धन योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्या की जानकारी दी गई। बताया गया कि विद्युत पोल लगाए जाकर आगामी माह में समस्या का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर श्री प्रसाद ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं एमपीयूडीसी के परियोजना प्रबंधक को संविदाकार से समन्वय कर समस्या का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शहरों की सुरक्षा के लिए दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की पहल

बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने सभी नगरीय निकायों को शहर के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दुकानदारों को अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही शहरों में बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।

बैठक में परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण श्री वीरेंद्र कटारे, सहायक परियोजना अधिकारी/सिटी मिशन मैनेजर, जिला शहरी विकास प्राधिकरण श्री उमेश जोशी, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।