कुरारा,हमीरपुर 11 नवम्बर
विकास खंड क्षेत्र के डामर गांव में लाखों की लागत से बनाया गया खेल
मैदान उपेक्षा के चलते लोगों के लिए
बेमकसद साबित हो रहा है। खेल मैदान में लगाए गए खेल उपकरण
रखरखाव के अभाव में बेकार हो रहे है मैदान की साफ सफाई न होने के
कारण चारा व झाड़ियों से भर गया है
क्षेत्र के डामर गांव में हाइवे किनारे ग्राम पंचायत द्वारा युवाओं व बच्चों
के खेल के लिए लाखों रुपए की लागत से खेल मैदान का निर्माण कराया गया था।
तथा खेल के उपकरण भी लगाए गए थे। लेकिन
इनके रखरखाव की व्यवस्था व उपेक्षा
के चलते यह बेमकसद साबित हो रहे हैं।
खेल मैदान में सफाई व्यवस्था न होने के कारण घास व झाड़ियों उग आई है। जिससे खेल उपकरण बेकार हो रहे है।
ग्रामीणों ने बताया कि खेल मैदान में कोई नहीं जाता है। खेल मैदान केवल नाम के लिए है।
इसमें घास आदि उग आने से खतरा बना रहता है। शासन द्वारा गांवों में युवकों
को खेल के लिए सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए खेल मैदान का
निर्माण कराया गया था।
लेकिन इनकी देखरेख ठीक से न होने के कारण यह उपेक्षित हो रहे है। ग्रामीणों
ने खेल मैदान की साफ सफाई व खेल
उपकरणों की देखरेख की व्यवस्था कराए जाने की मांग खंड विकास अधिकारी से की है।
