मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के कम्हरिया शरीफ गांव निवासी आठ वर्षीय आलीशान ने कम उम्र में कुरान-ए-पाक मुकम्मल कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।
आलीशान मदरसा मोहम्मदिया अरबिया में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मदरसे के मौलाना मोहम्मद इस्माइल साक़िबी मोहम्मद की देखरेख में उन्होंने कुरान शरीफ का पाठ पूरा किया।
आलीशान की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। कम उम्र में कुरान-ए-पाक मुकम्मल करने पर परिजनों को बधाइयां मिल रही हैं।
परिवार के लोगों ने इसे बच्चे की मेहनत, लगन और धार्मिक शिक्षा के प्रति समर्पण का सुखद परिणाम बताया। आलीशान की इस उपलब्धि से गांव में भी प्रसन्नता का माहौल है।
