रिपोर्टर राम नरेश गुप्ता
*धानेपुर, गोण्डा।* नगर पंचायत धानेपुर में माता महालक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन बड़े धूम-धाम और श्रद्धा भाव के साथ सम्पन्न हुआ।
श्री करुणेश मन्दिर चौक बाजार एवं श्री शिव पार्वती मन्दिर पूरवगली में स्थापित माता महालक्ष्मी की प्रतिमा का भव्य शोभा यात्रा के साथ विसर्जन किया गया।
शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। "जय माँ लक्ष्मी" के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
तत्पश्चात शोभा यात्रा विसुही नदी के तट पर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद माता की प्रतिमा को नदी में विसर्जित किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहीं विसर्जन स्थल पर भी खास इंतजाम किए गए थे।
