मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए गोभक्तों में उत्साहविभागीय परीक्षा लेकर अनुभव के आधार पर मिले लाभ, बरसों से सेवा दे रहे शिक्षकों के भविष्य की सुरक्षा जरूरीसख्ती: कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, पंजीयन से लेकर फीस और शिक्षकों की योग्यता तक के नियम लागूसंजय वर्मा ‘दृष्टि’ को भारत यूनिटी प्राइड अवार्ड 2026स्व. खेमाजी गेहलोत की स्मृति में गुलाटी में नि:शुल्क ईसीजी शिविर, 99 ग्रामीणों की हुई जांचहमीरपुर :पौधों की शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग और संरक्षण सुनिश्चित करें विभाग: डीएमगांव परवाना में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, सहयोगकर्ताओं ने पेश की इंसानियत की मिसालहमीरपुर :विधिक अधिकारों की जानकारी से सशक्त होंगी छात्राएं, महिला सुरक्षा और निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति किया जागरूकDART (डिफॉल्ट एवं रिकवरी ट्रैकर) से बकाया वसूली को मिली नई गति, पहले ही चरण में ₹50 लाख की वसूलीबड़वानी जिले के खेतिया के वेदांत गुरुकुल में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर।गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए गोभक्तों में उत्साहविभागीय परीक्षा लेकर अनुभव के आधार पर मिले लाभ, बरसों से सेवा दे रहे शिक्षकों के भविष्य की सुरक्षा जरूरीसख्ती: कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, पंजीयन से लेकर फीस और शिक्षकों की योग्यता तक के नियम लागूसंजय वर्मा ‘दृष्टि’ को भारत यूनिटी प्राइड अवार्ड 2026स्व. खेमाजी गेहलोत की स्मृति में गुलाटी में नि:शुल्क ईसीजी शिविर, 99 ग्रामीणों की हुई जांचहमीरपुर :पौधों की शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग और संरक्षण सुनिश्चित करें विभाग: डीएमगांव परवाना में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, सहयोगकर्ताओं ने पेश की इंसानियत की मिसालहमीरपुर :विधिक अधिकारों की जानकारी से सशक्त होंगी छात्राएं, महिला सुरक्षा और निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति किया जागरूकDART (डिफॉल्ट एवं रिकवरी ट्रैकर) से बकाया वसूली को मिली नई गति, पहले ही चरण में ₹50 लाख की वसूलीबड़वानी जिले के खेतिया के वेदांत गुरुकुल में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर।
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए गोभक्तों में उत्साह

गो सम्मान आह्वान अभियान का संदेश तेजी से वायरल, देशभर में गोहत्या बंदी के केंद्रीय कानून की मांग को लेकर ऑनलाइन वोटिंग की अपील .. रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर…

गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए गोभक्तों में उत्साह
WhatsApp Facebook

गो सम्मान आह्वान अभियान का संदेश तेजी से वायरल, देशभर में गोहत्या बंदी के केंद्रीय कानून की मांग को लेकर ऑनलाइन वोटिंग की अपील ..

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। गोमाता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग मानते हुए गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने तथा संपूर्ण भारत में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर गो सम्मान आह्वान अभियान से जुड़ने की अपील की जा रही है। इस उद्देश्य से सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है। गोभक्तों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आग्रह किया जा रहा है।

*ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से अभियान से जुड़ने की अपील*

अभियान के तहत ऑनलाइन वोटिंग के लिए लिंक सक्रिय होने का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इसमें लोगों से स्वयं ऑनलाइन वोट करने के साथ कम से कम 15 अन्य लोगों को व्यक्तिगत रूप से लिंक भेजकर अभियान से जोड़ने का अनुरोध किया गया है। साथ ही, प्रत्येक व्यक्ति से आगे 15-15 लोगों तक संदेश पहुंचाने की अपील की गई है, ताकि गोमाता के संरक्षण और सम्मान का यह संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित हो सके।

*गोसेवा और संरक्षण को लेकर धार्मिक आस्था*

भारतीय सनातन संस्कृति में गाय को माता का स्थान दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोसेवा को पुण्यदायी कार्य माना जाता है। गोमाता के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव भारतीय जनजीवन की परंपरा से जुड़ा रहा है। इसी आस्था के साथ गोभक्त गोवंश की सुरक्षा, संवर्धन और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग उठा रहे हैं।

अभियान के संदेश में लोगों से केवल लिंक साझा करने तक सीमित नहीं रहने, बल्कि व्यक्तिगत संपर्क कर दूसरों को ऑनलाइन वोटिंग के लिए प्रेरित करने और उनकी सहभागिता की पुष्टि करने का भी आग्रह किया गया है।

*ऑनलाइन वोटिंग के लिए लिंक:
https://www.gausamman.cloud/vote*

गो सम्मान आह्वान अभियान के माध्यम से गोभक्तों से अपील की जा रही है कि वे गोमाता की सेवा, संरक्षण और सम्मान के उद्देश्य से अपनी सहभागिता निभाएं तथा इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।