मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए गोभक्तों में उत्साहविभागीय परीक्षा लेकर अनुभव के आधार पर मिले लाभ, बरसों से सेवा दे रहे शिक्षकों के भविष्य की सुरक्षा जरूरीसख्ती: कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, पंजीयन से लेकर फीस और शिक्षकों की योग्यता तक के नियम लागूसंजय वर्मा ‘दृष्टि’ को भारत यूनिटी प्राइड अवार्ड 2026स्व. खेमाजी गेहलोत की स्मृति में गुलाटी में नि:शुल्क ईसीजी शिविर, 99 ग्रामीणों की हुई जांचहमीरपुर :पौधों की शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग और संरक्षण सुनिश्चित करें विभाग: डीएमगांव परवाना में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, सहयोगकर्ताओं ने पेश की इंसानियत की मिसालहमीरपुर :विधिक अधिकारों की जानकारी से सशक्त होंगी छात्राएं, महिला सुरक्षा और निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति किया जागरूकDART (डिफॉल्ट एवं रिकवरी ट्रैकर) से बकाया वसूली को मिली नई गति, पहले ही चरण में ₹50 लाख की वसूलीबड़वानी जिले के खेतिया के वेदांत गुरुकुल में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर।गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए गोभक्तों में उत्साहविभागीय परीक्षा लेकर अनुभव के आधार पर मिले लाभ, बरसों से सेवा दे रहे शिक्षकों के भविष्य की सुरक्षा जरूरीसख्ती: कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, पंजीयन से लेकर फीस और शिक्षकों की योग्यता तक के नियम लागूसंजय वर्मा ‘दृष्टि’ को भारत यूनिटी प्राइड अवार्ड 2026स्व. खेमाजी गेहलोत की स्मृति में गुलाटी में नि:शुल्क ईसीजी शिविर, 99 ग्रामीणों की हुई जांचहमीरपुर :पौधों की शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग और संरक्षण सुनिश्चित करें विभाग: डीएमगांव परवाना में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, सहयोगकर्ताओं ने पेश की इंसानियत की मिसालहमीरपुर :विधिक अधिकारों की जानकारी से सशक्त होंगी छात्राएं, महिला सुरक्षा और निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति किया जागरूकDART (डिफॉल्ट एवं रिकवरी ट्रैकर) से बकाया वसूली को मिली नई गति, पहले ही चरण में ₹50 लाख की वसूलीबड़वानी जिले के खेतिया के वेदांत गुरुकुल में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर।
Dharमध्य प्रदेशव्यापार

विभागीय परीक्षा लेकर अनुभव के आधार पर मिले लाभ, बरसों से सेवा दे रहे शिक्षकों के भविष्य की सुरक्षा जरूरी

अतिथि शिक्षकों की पात्रता अवधि 3 से बढ़ाकर 6 साल करने की मांग... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। मध्यप्रदेश में वर्षों से शासकीय विद्यालयों में सेवाएं दे…

विभागीय परीक्षा लेकर अनुभव के आधार पर मिले लाभ, बरसों से सेवा दे रहे शिक्षकों के भविष्य की सुरक्षा जरूरी
WhatsApp Facebook

अतिथि शिक्षकों की पात्रता अवधि 3 से बढ़ाकर 6 साल करने की मांग…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। मध्यप्रदेश में वर्षों से शासकीय विद्यालयों में सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों के हितों को लेकर आजाद अतिथि शिक्षक संघ के जिला संरक्षक दीपक राव चव्हाण ने सरकार से अनुभव आधारित नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 10 से 18_19 वर्ष तक कम मानदेय पर अध्यापन करने वाले शिक्षकों के अनुभव और योगदान को उचित सम्मान मिलना चाहिए।

चव्हाण ने मांग की कि अतिथि शिक्षकों को आरक्षण अथवा अनुभव आधारित लाभ देने के लिए निर्धारित न्यूनतम सेवा अवधि 3 वर्ष से बढ़ाकर 6 वर्ष की जाए। साथ ही विभागीय परीक्षा आयोजित कर योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर लाभ देने की व्यवस्था बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों को भर्ती प्रक्रिया में उचित अवसर, आयु सीमा में नियमानुसार छूट और अनुभव आधारित लाभ मिलना चाहिए। नए अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर देना जरूरी है, लेकिन वर्षों से शिक्षा व्यवस्था में योगदान दे रहे शिक्षकों के हितों की अनदेखी भी नहीं होनी चाहिए।

*मुख्यमंत्री से नीति में बदलाव की मांग*

चव्हाण ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अतिथि शिक्षकों की सेवा अवधि, पात्रता, मानदेय और भविष्य की सुरक्षा को लेकर ठोस नीति बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि विभागीय परीक्षा और अनुभव आधारित व्यवस्था से योग्य शिक्षकों को अवसर मिल सकेगा। सरकार को लंबे समय से कार्यरत अतिथि शिक्षकों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा के लिए उचित निर्णय लेना चाहिए।