जहानाबाद। नगर पंचायत घोषी थाना के समीप स्थित नाला में मिट्टी भरने के कारण जल निकासी की श्रोत जाम हो गई है जिसके कारण जल निकासी नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
जिसको लेकर स्थानीय निवासी राजीव कुमार ने बताया कि नाले की सफाई नहीं होने एवं हल्की बारिश में सभी लोगों का नली सड़क पर बहने से और नाला जाम रहने के कारण पूरे बजार का नाले का पानी सड़क बहती है जिससे छात्र छात्राओं के साथ साथ सभी लोग नाली के पानी में आवागमन करने को विवश हो जाते हैं जिसको लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से गुहार लगाई गई परंतु आजतक समाधान नहीं मिला। वहीं स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत में साफ सफाई एवं नाले की उड़ाही की मांग की गई है।
