*पट्टी में अर्जुन गौतम प्रकरण: ब्राह्मण परिवार से मिले पिंटू तिवारी, कानूनी सहयोग का दिया आश्वासन*
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली परिसर में हुई अर्जुन गौतम की मौत के बाद क्षेत्र में जारी चर्चाओं के बीच बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज के अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एवं विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र से भावी विधायक प्रत्याशी बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी शनिवार को ब्राह्मण परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और उनका हालचाल जाना।
मुलाकात के दौरान पिंटू तिवारी ने कहा कि परिवार की ओर से मुकदमे को फर्जी बताते हुए न्याय की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय हुआ है तो उसके लिए हर संभव कानूनी और सामाजिक सहयोग किया जाएगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और जांच के दौरान किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण में वास्तविक तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय मिलना जरूरी है। मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
पिंटू तिवारी के साथ मांधाता मंडल महामंत्री नितिन मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि राजेश तिवारी, प्रभात पांडेय, एडवोकेट अविनाश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रकरण को लेकर क्षेत्रवासियों की नजर अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई और जांच की दिशा पर टिकी है।
