मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली एवं कानूनों की दी गई जानकारी*वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन को मिलेगी नई गति, डिण्डौरी पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैनकेराकत में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं; रोडवेज डिपो और जर्जर बिजली व्यवस्था का गूंजा मुद्दाजिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डोरी में जिला चिकित्सालय डिण्डौरी के सहयोग से विशेष स्वास्थय परीक्षण शिविर का आयोजनडिंडौरी के 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, प्रदेशभर में 74 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सौगातशिवपुर-चरचा में रेलवे अंडरब्रिज के आगे पुलिया धंसी, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की अपील*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित**खापरखेड़ा के पांचो बूथों के कार्यकर्ताओं ने तपसी मंदिर में सामूहिक रूप से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन**सेवा संकल्प अभियान 2026 : खापरखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता*हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूकयुवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली एवं कानूनों की दी गई जानकारी*वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन को मिलेगी नई गति, डिण्डौरी पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैनकेराकत में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं; रोडवेज डिपो और जर्जर बिजली व्यवस्था का गूंजा मुद्दाजिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डोरी में जिला चिकित्सालय डिण्डौरी के सहयोग से विशेष स्वास्थय परीक्षण शिविर का आयोजनडिंडौरी के 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, प्रदेशभर में 74 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सौगातशिवपुर-चरचा में रेलवे अंडरब्रिज के आगे पुलिया धंसी, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की अपील*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित**खापरखेड़ा के पांचो बूथों के कार्यकर्ताओं ने तपसी मंदिर में सामूहिक रूप से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन**सेवा संकल्प अभियान 2026 : खापरखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता*हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूक
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

डिंडौरी के 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, प्रदेशभर में 74 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सौगात

डिंडौरी के 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, प्रदेशभर में 74 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के…

डिंडौरी के 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, प्रदेशभर में 74 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सौगात
WhatsApp Facebook

डिंडौरी के 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, प्रदेशभर में 74 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के लगभग 74 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में डिंडौरी जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रयपुरा में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा जिले के 126 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई। इस अवसर पर लगभग 1 करोड़ 18 लाख 20 हजार रुपये की राशि से विद्यार्थियों को स्कूटी का लाभ प्रदान किया गया।स्कूटी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने कहा कि मेहनत और लगन का सम्मान जब इस तरह मिलता है, तो आगे बढ़ने का हौसला और अधिक मजबूत होता है। स्कूटी मिलने से उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा अपने भविष्य के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा मिलेगी।जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते ने कहा कि डिंडौरी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य हो रहे हैं। रयपुरा स्थित विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए टेबल, कुर्सियों सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी का वितरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे बोले—मेहनत और प्रतिभा का सम्मान, विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि डिंडौरी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जिले में वर्तमान में 79 हायर सेकेंडरी स्कूल हैं, जहां विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब डिंडौरी के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों में जाने की आवश्यकता नहीं है। जिले के विद्यालयों में कंप्यूटर, लैब सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए भी जिले के विद्यार्थियों को बाहर जाने की आवश्यकता कम हुई है। जिले में अच्छे भवनों के साथ महाविद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। पहले लैपटॉप के लिए राशि का वितरण किया गया और अब मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जा रही है। जिले में विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल भी बनाए गए हैं, जहां आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।