मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोरहमीरपुर :मौदहा में सनातन गौरव महोत्सव की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनीबानसूर में जाम और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक — एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, जल्द हटेगा अतिक्रमण*माँ चली गईं, छोड़ गईं संस्कारों की विरासत — बिलाली में उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब धर्मेन्द्र राठौड़ की माता सायर कंवर को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबानसूर में अब नहीं चलेगी मनमानी — सड़कों पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं, एसडीएम ने बैठक में दिए निर्देशकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोरहमीरपुर :मौदहा में सनातन गौरव महोत्सव की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनीबानसूर में जाम और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक — एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, जल्द हटेगा अतिक्रमण*माँ चली गईं, छोड़ गईं संस्कारों की विरासत — बिलाली में उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब धर्मेन्द्र राठौड़ की माता सायर कंवर को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबानसूर में अब नहीं चलेगी मनमानी — सड़कों पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं, एसडीएम ने बैठक में दिए निर्देशकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयन
Jaunpurउत्तर प्रदेशक्राइम

जौनपुर में जमीनी रंजिश में दोहरा हत्याकांड: कलयुगी बेटे ने मां और बहन को कुल्हाड़ी से काटा, गांव में सनसनी

रामनगर (जौनपुर)। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में शुक्रवार दोपहर जमीन के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत से उड़द की फसल लाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक युवक…

जौनपुर में जमीनी रंजिश में दोहरा हत्याकांड: कलयुगी बेटे ने मां और बहन को कुल्हाड़ी से काटा, गांव में सनसनी
WhatsApp Facebook

रामनगर (जौनपुर)। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में शुक्रवार दोपहर जमीन के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया।

खेत से उड़द की फसल लाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी सगी बहन और वृद्ध मां की बेरहमी से हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

​फसल ढुलाई को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, सैदुपुर निवासी भूपेंद्र पटेल और उसकी बहन गौरा देवी (45) के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गौरा देवी खेत से उड़द की फसल ढोने के लिए सगड़ी (हाथ ठेला) ले जाने की बात कह रही थीं।

इसी बात को लेकर भाई-बहन के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। ​बचाने आई मां पर भी किया हमला
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर भूपेंद्र ने पास रखी कुल्हाड़ी से गौरा देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर 70 वर्षीय मां शीतला देवी जब बेटी को बचाने दौड़ीं, तो आरोपी ने उन पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा वार कर दिया। सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें लगने से मां-बेटी दोनों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

​अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा
दोहरे हत्याकांड की खबर से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नेवढ़िया थाना पुलिस के साथ एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह, सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा और सीओ मड़ियाहूं विजय चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। ​पुलिस का बयान
एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में जमीन विवाद के चलते मां-बेटी की हत्या का मामला सामने आया है।

घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।