मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बाढ़ मिलकपुर हादसे में महिला की मौत, पूर्व मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देशबाढ़ मिलकपुर हादसे में महिला की मौत, पूर्व मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश
Rewariताज़ा खबरहरियाणा

भंडारे की दान राशि के हिसाब पर उठे सवाल बारकोड से प्राप्त 59,414 रुपये को कुल राशि में शामिल नहीं करने का आरोप, पिछले साल की 4.24 लाख रुपये की राशि का भी मांगा हिसाब

अखंड भारत न्यूज़ | कोसली | होशियार सिंह कोसली स्थित बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ में 14 सितंबर को आयोजित भंडारे के दौरान प्राप्त दान राशि के लेखा-जोखा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी…

भंडारे की दान राशि के हिसाब पर उठे सवाल बारकोड से प्राप्त 59,414 रुपये को कुल राशि में शामिल नहीं करने का आरोप, पिछले साल की 4.24 लाख रुपये की राशि का भी मांगा हिसाब
WhatsApp Facebook

अखंड भारत न्यूज़ | कोसली | होशियार सिंह
कोसली स्थित बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ में 14 सितंबर को आयोजित भंडारे के दौरान प्राप्त दान राशि के लेखा-जोखा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार मठ के बैंक खाते की रसीदों से प्राप्त राशि 9,75,970 रुपये तथा गल्लों से प्राप्त 2,58,422 रुपये बताई गई है।

दोनों को मिलाकर कुल राशि 12,24,458 रुपये बनती है। आरोप है कि इसी वर्ष बारकोड के माध्यम से प्राप्त 59,414 रुपये को इस कुल राशि में शामिल नहीं किया गया।

बारकोड से प्राप्त राशि से संबंधित फोटो भी सामने आई है, जिसमें सरपंच रामकिशन जांगड़ा, मास्टर लखन यादव व शक्ति सिंह द्वारा बाबा शिवपुरी को राशि सौंपते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पिछले वर्ष 15 सितंबर 2025 को आयोजित भंडारे में भी इसी बारकोड के माध्यम से करीब 4,24,000 रुपये प्राप्त होने की बात सामने आई थी।

इस राशि का भी अब तक पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। दान में मिली सामग्री का भी मांगा विवरण
लोगों ने मांग की है कि भंडारे के दौरान प्राप्त प्रत्येक दान राशि का माध्यमवार पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए।

इसके साथ ही दान में प्राप्त चीनी, तेल, आटा सहित अन्य खाद्य सामग्री की मात्रा और उसके उपयोग का भी पूरा हिसाब प्रस्तुत किया जाए। लोगों का कहना है कि दान एवं भंडारे की आय-व्यय का पूरा विवरण सार्वजनिक होने से पारदर्शिता बनी रहेगी और लम्बे समय से चल रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश भी लगेगा आमजन के बीच उठ रहे सवालों का जवाब मिल सकेगा।