मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिटजरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहयोग के लिए रेडक्रॉस सोसायटी को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदानसिनेमाघर और नाट्यगृह के अभाव में मुरबाड के नागरिक मनोरंजन से वंचित; प्रशासन संज्ञान लेकर तत्काल उपाय करे — रमेश देसले की मांग.शैक्षणिक संस्थानों में उत्साह पूर्वक मनाई गई जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंतीपुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 21 एवं 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगेबड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट अखंड भारत न्यूज़युवा संगम का आयोजन 17 नवंबर को, युवाओं को मिलेगा रोजगार एवं स्वरोजगार का अवसर ,हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोररेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिटजरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहयोग के लिए रेडक्रॉस सोसायटी को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदानसिनेमाघर और नाट्यगृह के अभाव में मुरबाड के नागरिक मनोरंजन से वंचित; प्रशासन संज्ञान लेकर तत्काल उपाय करे — रमेश देसले की मांग.शैक्षणिक संस्थानों में उत्साह पूर्वक मनाई गई जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंतीपुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 21 एवं 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगेबड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट अखंड भारत न्यूज़युवा संगम का आयोजन 17 नवंबर को, युवाओं को मिलेगा रोजगार एवं स्वरोजगार का अवसर ,हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर
Jaunpurउत्तर प्रदेशक्राइम

ऑपरेशन कन्विक्शन’: जौनपुर में पुलिस की प्रभावी पैरवी से दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को हुई सजा, लगा जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित व कड़ी सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत जौनपुर पुलिस और…

ऑपरेशन कन्विक्शन’: जौनपुर में पुलिस की प्रभावी पैरवी से दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को हुई सजा, लगा जुर्माना
WhatsApp Facebook

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित व कड़ी सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत जौनपुर पुलिस और अभियोजन पक्ष को बुधवार को दोहरी सफलता मिली।

पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना और न्यायालय में प्रभावी पैरवी के चलते 16 सितंबर 2026 को जनपद की अलग-अलग विशेष अदालतों ने पॉक्सो एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के दो मुकदमों में दो अभियुक्तों को दोषसिद्ध करते हुए सजा व अर्थदंड से दंडित किया। ​पॉक्सो एक्ट में अभियुक्त को 4 वर्ष की कैद व 20,500 रुपये का अर्थदंड
पहला मामला थाना खेतासराय से संबंधित मु0अ0सं0-44/20 का है।

अपर सत्र न्यायाधीश, षष्ठम्/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधि0), जौनपुर की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए अभियुक्त मनोज प्रजापति (पुत्र महादेव प्रसाद, निवासी अखनसराय, थाना शाहगंज, जौनपुर) को धारा 342 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट में दोषी करार दिया। न्यायालय ने अभियुक्त को 04 वर्ष के कारावास और 20,500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

अर्थदंड अदा न करने पर 02 माह 07 दिवस का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। ​गैंगस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत गैंगलीडर को कारावास व अर्थदंड
वहीं दूसरा मामला थाना कोतवाली से संबंधित मु0अ0सं0-99/2020 का है।

अपर सत्र न्यायाधीश पंचम/विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट), जौनपुर की अदालत ने जौनपुर के पंजीकृत गैंगलीडर राम सिंह उर्फ राम यादव (पुत्र कुन्जू यादव उर्फ रमाशंकर यादव, निवासी अंगुली, थाना खुटहन, जौनपुर) को धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में दोषी ठहराया। न्यायालय ने अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि (05 वर्ष 02 माह 10 दिवस) के कारावास और 5,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

अर्थदंड न देने पर अभियुक्त को 07 दिवस की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। ​जौनपुर पुलिस व मॉनिटरिंग सेल द्वारा की गई इस प्रभावी पैरवी के चलते दोनों मामलों में अभियुक्तों को सजा दिलाई जा सकी।