मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरमंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टर
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :किसानों को कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं अन्य विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी

हमीरपुर। किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने तथा उन्हें किसान उपयोगी योजनाओं से लाभान्वित करने एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

हमीरपुर :किसानों को कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं अन्य विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने तथा उन्हें किसान उपयोगी योजनाओं से लाभान्वित करने एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील राठ के सभागार कक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों द्वारा अपनी समस्याएं एवं मांगें रखी गईं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुनते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उप कृषि निदेशक डॉ प्रमोद कुमार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिन किसानों की किस्त लंबित है, वे ई-केवाईसी, NPCI से आधार लिंकिंग, Land Seeding एवं Farmer Registry की प्रक्रिया पूर्ण करें। किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करते हुए इसके उचित प्रबंधन एवं कृषि यंत्रों के माध्यम से उपयोग करने की अपील की गई।

बुंदेलखंड एकीकृत विकास योजना के अंतर्गत सोलर फेंसिंग के माध्यम से फसलों को जंगली एवं आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से बचाने की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एन.के. यादव ने तोरिया की खेती की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 60–65 दिनों में तैयार होने वाली तोरिया की फसल के बाद किसान गेहूं की फसल भी ले सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा तोरिया बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी गई।

बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), Per Drop More Crop, एकीकृत बागवानी मिशन, पैक हाउस, PM-FME तथा बुंदेलखंड क्षेत्र औद्योगिक विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। इफ्को प्रतिनिधि श्री शशिकांत ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के बारे में बताया। पशुपालन विभाग द्वारा National Livestock Mission, चारा विकास एवं पशुओं के अनिवार्य टीकाकरण के संबंध में किसानों को जागरूक किया गया।

किसानों ने बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं एवं मांगें रखीं। संबंधित अधिकारियों ने किसानों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण तथा पात्रतानुसार विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं समय से पूर्ण करें और कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राठ, तहसीलदार राठ, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, पशुपालन, उद्यान, सिंचाई, नलकूप एवं विद्युत विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एन.के. यादव, डिप्टी एलडीएम श्री विजयेंद्र कुमार, इफ्को प्रतिनिधि श्री शशिकांत, डिप्टी आरएमओ, किसान संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।